स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में घिरे इंडियन प्रीमियर लीग का छठा संस्करण समाप्त हो चुका है. अब सभी देशों के खिलाड़ी आगामी चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2013 in Hindi) के लिए अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ गए हैं. उधर दर्शकों को भी बहुत समय बाद चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट के जरिए अपनी राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का मौका मिलेगा.
Read: कौन थे महेन्द्र कर्मा
आने वाले 6 जून से इंग्लैंड में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 (ICC Champions Trophy 2013 in Hindi) की शुरुआत की जा रही है. यह दूसरा मौका है जब इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा है. इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग ले रही हैं जिसे दो ग्रुपों में विभाजित किया है. टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 6 जून को ही खेला जाएगा.
ग्रुप (ए): इसमें पिछली बार के चैंपियंस आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, और श्रीलंका शामिल हैं.
ग्रुप (बी): टी20 चैंपियन वेस्टइंडीज के अलावा, पाकिस्तान, भारत और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2013 in Hindi) का पहला टूर्नामेंट में 1998 में खेला गया. तब के बाद से इसे दो साल में एक बार आयोजित किया जाता है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को पहले आईसीसी नॉक आउट टूर्नामेंट के नाम से जानते थे लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी रख दिया गया.
चैंपियंस ट्रॉफी के पहले टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका ने खिताब पर कब्जा किया था. उसके बाद आस्ट्रेलिया ने दो बार, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज ने एक-एक बार जबकि भारत और श्रीलंका ने एक साथ खिताब पर कब्जा किया था.
मैच संख्या | तारिख | मुकाबला |
पहला मैच | 6 जून (गुरुवार) | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका |
दूसरा मैच | 7 जून (शुक्रवार) | पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज |
तीसरा मैच | 8 जून (शनिवार) | इंग्लैंड बनाम आस्ट्रेलिया |
चौथा मैच | 9 जून (रविवार) | न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका |
पांचवां मैच | 10 जून (सोमवार) | पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका |
छठां मैच | 11 जून (मंगलवार) | भारत बनाम वेस्टइंडीज |
सातवां मैच | 12 जून (बुद्धवार) | आस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड |
नौवां मैच | 13 जून (गुरुवार) | इंग्लैंड बनाम श्रीलंका |
ग्यारहवां मैच | 14 जून (शुक्रवार) | दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज |
बारहवां मैच | 15 जून (शनिवार) | भारत बनाम पाकिस्तान |
तेरहवां मैच | 16 जून (रविवार) | इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज |
चौदहवां मैच | 17 जून (सोमवार) | आस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका |
किसके बीच होगा फाइनल
पहला सेमीफाइनल | 19 जून (बुद्धवार) |
दूसरा सेमीफाइनल | 20 जून (गुरुवार) |
फाइनल | 23 जून (रविवार) |
Read Comments