महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसी शख्सियत हैं, जो मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं। फील्ड पर धोनी की स्मार्टनेस ही उन्हें जीनियस बनाती है। अपनी कप्तानी के दौरान धोनी ने भारतीय क्रिकेट को एक नए आयाम पर पहुंचाया। धोनी के प्रजेंस ऑफ माइंड की वजह से टीम इंडिया कई बार बड़ी से बड़ी टीम को हराने में कामयाब हुई है। ये सिलसिला माही की कप्तानी के बाद भी जारी है। वे कप्तानी छोड़ने के बाद भी मैच के दौरान जरूरत पड़ने पर अपने सुझाव देते रहते हैं। आपको याद होगा कि अपनी कप्तानी के दौरान जब धोनी कोई ट्रॉफी जीतते थे, तो सेलिब्रेशन के समय उसे अपनी टीम के नए खिलाड़ियों के हाथों में दे देते थे। मगर क्या आपको पता है कि धोनी ऐसा क्यों करते थे। आइये आपको बताते हैं धोनी की इस आदत की वजह।
उत्साह बढ़ाने के लिए करते थे ऐसा
सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
कोहली भी धोनी के नक्शे-कदम पर
धोनी की बनाई परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कोहली भी जीत के जश्न में ट्राॅफी टीम के नए खिलाड़ियों के हाथों में थमा देते हैं। हाल के दिनों में भारतीय क्रिकेट टीम ने चार सीरीज जीती हैं। इन सभी जीत के बाद कप्तान कोहली धोनी के साथ या उनकी तरह कॉर्नर में खड़े नजर आए, जबकि बीच में हाथ में ट्राफी लिए टीम के यंगस्टर्स मौजूद रहे। उन खिलाड़ियों का उत्साह भी देखने लायक रहा।
Read More:
युवराज सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने लगाया ये आरोपराजनाथ सिंह को सलामी देने से पुलिसवालों का ‘इनकार’धोनी से लेकर रोहित शर्मा तक, इन क्रिकेटर्स ने पूरा किया सबसे तेज छक्कों का शतक
Read Comments