जिस तरह बॉलीवुड में लव लाइफ के चर्चे होते रहते हैं, उसी तरह क्रिकेटर के भी लव अफेयर अक्सर सुनने को मिलते हैं। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है कि जिनके साथ उनके लव अफेयर उड़े हों वो उनके साथ ही हमेशा रहे हों। आज हम उन क्रिकेटरों से मिलवाएंगे जिन्हें प्यार किसी और से हुआ लेकिन शादी किसी और से।
1. एमएस धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम सबसे पहले प्रियंका नाम की लड़की से जुड़ा था। जिसके बारे में उनकी फिल्म में भी दिखाया था, हालांकि बाद में एक रोड एक्सीडेंट में प्रियंका की डेथ हो गई थी। साल 2010 में महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी रावत से शादी की।
2. युवराज सिंह
भारतीय टीम के सिक्स किंग युवराज सिंह का लव अफेयर भी कई बार चर्चा में आया है। युवी का नाम बॉलीवुड की एक्ट्रेस किम शर्मा से था, उसके बाद उनका नाम दीपिका पादुकोण के साथ भी जोड़ा गया था। लेकिन युवी ने 2016 में एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी की।
3. जहीर खान
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने फिलहाल शादी नहीं की है लेकिन उन्होंने एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से मई 2017 में सगाई कर ली है। इससे पहले जहीर का अफेयर एक्ट्रेस ईशा शरवानी से था। 2011 वर्ल्ड कप के बाद दोनों के सगाई करने तक की खबरें थीं, लेकिन अचानक से इनका ब्रेकअप हो गया, ये अफेयर करीब 8 साल चला।
4. इरफान पठान
इरफान पठान का दिल ऑस्ट्रेलिया में भारतीय राजनयिक की बेटी शिवांगी पर आया था। ये अफेयर करीब 10 साल चला, पठान और शिवांगी की पहली मुलाकात 2003 में एडिलेड में हुई। लेकिन 2012 में दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं दोनों ने 10 साल का रिश्ता खत्म कर दिया। फरवरी, 2016 में इरफान पठान ने मक्का में मॉडल सफा बेग से प्राइवेट सेरेमनी में शादी की।
5. रवि शास्त्री
भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री किसी जमाने में एक्ट्रेस अमृता सिंह से जुड़ा था। दोनों की सगाई फिक्स होने तक की खबर थी। एक मैग्जीन के कवर दोनों की साथ में फोटो भी आई थी, लेकिन बाद में इनका ब्रेकअप हो गया। अमृता ने बाद में एक्टर सैफ अली खान से शादी की। वहीं, रवि शास्त्री ने रितु से शादी कर ली है।…Next
Read More:
धोनी से लेकर रोहित शर्मा तक, इन क्रिकेटर्स ने पूरा किया सबसे तेज छक्कों का शतक
सहवाग ने मजाक में किया था आरती को प्रपोज, ऐसे पूरी हुई लव स्टोरी
धोनी का खुलासा, जीत के बाद टीम के नए खिलाड़ियों को क्यों थमा देते थे ट्रॉफी
Read Comments