क्रिकेट में अक्सर आपने 45 ओवर के बाद और शुरु के कुछ ओवरों में खूब रन बनेत हुए देखा होगा। लेकिन इन ओवरों के आने तक हर टीम कुछ विकेट खो देती है और उसके बाद जो बल्लेबाज आता है उसके कंधो पर इन ओवरों में रन बनाने का जिम्मा होता है। आज हम आपको बताएंगे वनडे क्रिकेट में आखिरी के 10 ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में। तो आइए जानते हैं किन 41 से 50 ओवरों के बीच किन पांच बल्लेबाजों ने वनडे क्रिकेट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन।
1. महेंद्र सिंह धोनी
दुनिया के सबसे अच्छे फिनिशर का खिताब अपने नाम कर चुके धोनी आज भी बेहतरीन माने जाते हैं। धोनी ने अपने करियर में 41 से 50 ओवरों के बीच 133 पारियों में 130 के बेहत खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ शानदार 3,231 रन बनाए हैं। आंकड़ों से साफ है धोनी अंतिम ओवरों में विरोधी टीम पर कितने खतरनाक साबित होते हैं।
2. माइक हसी
ऑस्ट्रेलिया के लिए कई बड़े और यादगार मैच जिता चुके माइक हसी। हसी को ऑस्ट्रेलिया में मिस्टर क्रिकेट के नाम से भी पुकारा जाता रहा है। हसी ने 41 से 50 ओवरों के बीच अपने करियर में कुल 98 पारियों में 129 के अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ 2,051 रन बनाए हैं। साफ है हसी ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए कई उपयोगी पारियां खेलीं हैं।
3. एंजेला मैथ्यूज
श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर एंजेला मैथ्यूज इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। मैथ्यूज ने अपने करियर में 41 से 50 ओवरों के बीच 88 पारियां खेलीं हैं। इस दौरान मैथ्यूज ने 116 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1,830 रन बनाए हैं। मैथ्यूज ने श्रीलंका के लिए सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी हैं।
4. जेपी ड्यूमिनी
दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज जेपी ड्यूमिनी के बारे में कहा जाता है कि अगर उन्हें शुरू में आउट नहीं कर सके तो वह अपना आक्रामक रुख दिखाता है। और विपक्षी टीम पर कहर बरपा देता है। जेपी ड्यूमिनी के आंकड़े भी इसी बात का सबूत देते हैं। जेपी ड्यूमिनी ने अपने करियर में 67 पारियों में 41 से 50 ओवरों के बीच बल्लेबाजी की है और इस दौरान उन्होंने 130 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से 1,439 रन बनाए हैं।
5. सुरेश रैना
भारतीय टीम के लिए मैच विनर माने जाने वाले सुरेश रैना अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। रैना जब तक क्रीज पर रहते हैं तो रन बनते नहीं बहते हैं। रैना ने अपने करियर में 78 पारियों में 41 से 50 ओवरों के बीच बल्लेबाजी की है। इस दौरान रैना ने 132 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 1,407 रन बनाए हैं।…Next
Read More:
धोनी से लेकर रोहित शर्मा तक, इन क्रिकेटर्स ने पूरा किया सबसे तेज छक्कों का शतक
सहवाग ने मजाक में किया था आरती को प्रपोज, ऐसे पूरी हुई लव स्टोरी
धोनी का खुलासा, जीत के बाद टीम के नए खिलाड़ियों को क्यों थमा देते थे ट्रॉफी
Read Comments