Menu
blogid : 7002 postid : 1372525

शिखर धवन से 10 साल बड़ी हैं उनकी बॉक्सर बीवी, फेसबुक से शुरू हुई थी लव स्टोरी

टीम इंडिया में ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर शिखर धवन आज क्रिकेट में जाना मान नाम है। शिखर ने बहुत मुश्किलों के साथ अपने कॅरियर को इतने शिखर तक पहुंचाया है। आज वो भारतीय टीम में बतौर ओपनर खेल रहे हैं। शिखर को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। टीम इंडिया के ओपनर बैट्समैन शिखर को खुद से 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी से फेसबुक के जरिए प्यार हो गया था। तो चलिए जानते हैं ये अनोखी प्रेम कहानी आखिर शुरू कैसे हुई?


cover


फेसबुक पर मिले आयशा और शिखर

आजकल क्रिकेटर भी सोशल मीडिया पर अपने लिए वक्त निकाल लेते हैं। यही वजह है कि शिखर धवन की मुलाकात आयशा से सोशल मीडिया पर हुई। दअरसल आयशा की कुछ तस्वीरें देखकर शिखर उनके दीवाने हो गए थे, ऐसे में शिखर ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया और आपको जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों की दोस्ती करवाने में एक भारतीय क्रिकेटर का भी हाथ था।



shikhar-dhawan



हरभजन ने शुरू करवाई प्रेम कहानी

एक दिन शिखर धवन और हरभजन सिंह फेसबुक चला रहे थे, तभी हरभजन की प्रोफाइल में एक फोटो देखी जिसे देखकर वो क्रेजी हो गए। देखते ही उन्होंने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी, लेकिन उन्हें लग नहीं रहा था कि ये ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर आयशा उनकी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करेंगी। लेकिन रिक्वेस्ट भेजते ही आयशा ने एक्सेप्ट कर ली। फिर फेसबुक पर दोनों की बातें धीरे-धीरे शुरू हो गई और बात गहरी दोस्ती तक जा पहुंची, दोनों हर बात एक दूसरे से शेयर करते थे।



Saint Lucia: Indians celebrate after winning the third test matc



आयशा हैं शिखर से 10 साल बड़ी

रोज बातों का दौर चलता गया और दोनों को कब प्यार हो गया पता ही नहीं चला। धवन जानते थे कि वो उनसे 10 साल बड़ी हैं और 2 बच्चों की मां है। लेकिन धवन ने इसकी परवाह नहीं की और शादी के लिए प्रपोज कर दिया। हालांकि ये रिश्ता शिखर के परिवरा को पंसद नहीं था और उन्होंने रिश्ते से मना कर दिया, लेकिन शिखर ने अफने पूरे परिवार को मना लिया। 30 अक्टूबर, 2012 को दोनों विवाह बंधन में बंधे, आयशा शिखर धवन से उम्र में 10 साल बड़ी हैं। ये शिखर के साथ उनकी दूसरी शादी है, जबकि शिखर की यह पहली शादी है। आयशा और शिखर तीन बच्चों के माता-पिता हैं। आयशा को पहली शादी से दो बेटियां हैं  जिनका नाम रिया और अलियाह है और शिखर के साथ उन्हें एक बेटा जोरावर है।


ayesha



बेटियों से करते हैं प्यार

शिखर हमेशा ही अपनी फैमिली के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताते हैं। शिखर आयशा के पहले पति से हुई बेटियों का भी ख्याल रखते हैं और उनके साथ वक्त भी बिताते हैं। अक्सर शिखर सोशल मीडिया पर दोनों के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड़ करते रहते हैं। शिखर की दोनों बेटियां ऑस्ट्रेलिया में रहकर पढ़ाई करती हैं।



shikhar




शादी के बाद मशहूर हुए शिखर

आयशा ने अपने पहले पति को तलाक देकर 2012 में शिखर से शादी की थीं। उनसे शादी के बाद 2014 में बेटे जोरावर को जन्म दिया। अक्सर शिखर अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी आयशा को देते हैं और कहते हैं उन्होंने उनकी लाइफ में आकर उनकी किस्मत को पलट दिया। दरअसल आयशा से शादी करने के बाद ही शिखर भारतीय टीम का हिस्सा बनें और अब वो भारत के मुख्य बल्लेबाज के तौर पर जानें जातें हैं।…Next



Read More:

सचिन के प्यार में पागल, उनके घर घुसने के लिए बनी झूठी पत्रकार – जाने फिर क्या हुआ

गंभीर की पत्नी हैं करोड़ों की मालकिन, ऐसी है इनकी लाइफस्टाइल

अपने ही रिश्तेदार को दिल दे बैठे थे सहवाग, प्यार को पाने के लिए किया इतने साल इंतजार


सचिन के प्यार में पागल, उनके घर घुसने के लिए बनी झूठी पत्रकार – जाने फिर क्या हुआ
गंभीर की पत्नी हैं करोड़ों की मालकिन, ऐसी है इनकी लाइफस्टाइल
अपने ही रिश्तेदार को दिल दे बैठे थे सहवाग, प्यार को पाने के लिए किया इतने साल इंतजार

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh