Menu
blogid : 7002 postid : 1373366

शूटिंग के दौरान विराट को दिल दे बैठी थीं अनुष्का, 4 साल बाद बनेंगी ‘मिसेज कोहली’!

मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की खबरें छाई रही। खबरों के मुताबिक दोनों 12 दिसंबर को इटली में शादी करने वाले हैं। हालांकि उनकी तरफ से इस बात  की पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया में चल रही कुछ खबरों के मुताबिक अनुष्का का परिवार स्विटजरलैंड गया है। विराट ने दिल्ली से स्विटजरलैंड के लिए फ्लाइट पकड़ी, अनुष्का के स्पोक्सपर्सन ने शादी की खबरों का खंडन किया है, लेकिन अटकलें तो यही कह रही हैं कि दोनों की शादी का प्रोग्राम 9 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। ऐसे में चलिए एक नजर ड़ालते हैं इनकी लव स्टोरी पर।




coer nushka




कैसे शुरू हुई ये लव स्टोरी

विराट और अनुष्का एक विज्ञापन के लिए मिले, विज्ञापन की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई। दोस्ती थोड़ी गहरी हुई और प्यार में बदलने लगी। शुरुआत में दोनों ही इससे मुकरते रहे, 2014 की शुरुआत में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर गई। इस दौरे पर अनुष्का भी उनके पीछे-पीछे गईं। दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, फिर क्या था दोनों के बीच प्यार की खबरें आम होती गईं।


virnushka

फ्लाइंग ‘KISS’ भी रहा सुर्खियों में

इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ नवंबर 2014 में वनडे में 6000 रन पूरा करने पर विराट ने बल्ले से फ्लाइंग KISS भी दिया। यह किस उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के लिए था। इसके बाद क्या था दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और आए दिन दोनों साथ नजर आने लगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया गई तो अनुष्का शर्मा भी विराट के साथ नजर आईं। टीम के ऑफिशियल लंच पार्टी में भी अनुष्का और विराट साथ नजर आए।


virat

वर्ल्ड कप में अनुष्का को लेकर हुआ था विवाद

टीम इंडिया वर्ल्ड कप सेमीफाइनल तक पहुंच गई थी। सेमीफाइनल में भारत ऑस्ट्रेलिया का मैच था। इस मैच को देखने के लिए अनुष्का शर्मा भी सिडनी पहुंची थीं। मैच में टीम इंडिया हार गई थी और विराट ने भी खराब बल्लेबाजी की थी। जिससे नाराज होकर लोग ट्विटर, फेसबुक पर अनुष्का को लेकर बहुत जोक्स बनाने लगे थे। जिसके बाद विराट ने कहा था कि उन्होंने अपनी टीम के लिए अच्छा खेला है और एक हार के बाद फैन्स के पर्सनल कमेंट्स से मैं काफी निराश हुआ।


nushka


ब्रेकअप की भी आई खबर

साल 2016 जनवरी में जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया टूर पर गई, तब ऐसी खबरें आने लगीं कि दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है और विराट-अनुष्का का ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि सारी खबरें बेकार निकली और दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आए।



virat-kohli-anushka-




क्या सच में शादी करेगा ये खूबसूरत कपल!



viart



पिछले कई सालों से ये खबरें चल रही है कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कुछ महीनों पहले ही दोनों ऋषिकेश गए थे, उस दौरान भी शादी की अफवाह उड़ी थी लेकिन विराट ने इसे झूठा करार दिया। एक बार पिर से दोनों की शादी जोर पर हैं और इटली में शायद ये पूरा क्रार्यक्रम होगा, हालंकि इसपर भी अबतक कोई पक्की जानकारी सामने नही आई है।…Next




Read More:

ये 5 बल्लेबाज हर तरफ खेल सकते हैं शॉट, जानें क्यों खास हैं ये खिलाड़ी

क्रिकेटर नहीं कुछ और बनना चाहती थीं मिताली, आज हैं इतने करोड़ की मालकिन

जब गेंद लगने से भारत के इस कप्‍तान का टूटा दांत, उठाकर जेब में रखा और ठोक दिया अर्धशतक

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh