Menu
blogid : 7002 postid : 1376300

विराट-जहीर समेत इन 7 क्रिकेटरों के सिर पर इस साल सजा सेहरा, देखें खूबसूरत तस्वीरें

इस साल भी कई सारे क्रिकेटर शादी की पिच पर आउट हुए हैं। जहां पिछले साल युवराज सिंह, रविंद्र जडेजा जैसे मशूहर क्रिकेटरों ने शादी की थी। वहीं इस साल भी कई भारतीय और मशहूर विदेशी क्रिकेटर शादी के बंधन में बंधे। ऐसे में अब साल खत्म होने वाले है और शादी का माहौल भी अब नहीं है ऐसे में चलिए जानते हैं उन क्रिकेटरो के बारे में जो इस साल बने दूल्हा।

cover marrg


1. विराट कोहली

विराट-अनुष्का की शादी को अगर साल की सबसे चर्चित शादी कहा जाए तो कम नहीं होगा। भारतीय सिनेमा जगत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने इटली के मिलान शहर में शादी कर ली। ये शादी पूरी तरह से पंजाबी रीति-रिवाज से हुई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने ट्वीट के द्वारा इस खबर की पुष्टि की। दोनों कपल पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।


virat


2. जहीर खान

जहीर खान जिस दिन भवनेश्वर कुमार ने शादी की ठीक उसी दिन जहीर खान ने भी कोर्ट मैरिज की। टीम इंडिया के पूर्व तेज दिग्गज गेंदबाज जहीर खान ने अपनी प्रेमिका सागरिका घाटगे के साथ शादी की। दोनों ने मुंबई में सादे तरीके से कोर्ट मैरिज की। दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी कर रहे जहीर ने आईपीएल-10 के बीच में ही सागरिका के साथ सगाई कर सबको चौंका दिया था।


zak



3. भुवनेश्वर कुमार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इसी साल शादी की है। भुवनेश्वर कुमार 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए। भुवी और नुपुर नागर की शादी मेरठ के होटल में हुई। बता दें कि नुपुर पेशे से इंजीनियर हैं और नोएडा में काम करती हैं।


Bhuvi


4. बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स इंग्लैंड के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स ने अपनी प्रेमिका क्लेयर रैटक्लिफ से इसी साल शादी की। इस मौके पर टेस्ट कप्तान जो रुट, पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक और तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड भी शामिल थे। स्टोक्स और रैटक्लिफ पिछले काफी समय से साथ थे उनके दो बच्चे भी हैं।


Britain Stokes



5. जेसन रॉय

जेसन रॉय इंग्लैंड के इस धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज जेसन रॉय ने इसी साल 7 अक्टूबर को शादी की थी। जेसन रॉय ने अपनी गर्लफ्रेंड एली विंटर से शादी की। काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद जेसन रॉय ने शादी कर ली। रॉय की शादी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए थे।


jason11



6. जोश बटलर

जोश बटलर जेसन रॉय के बाद इंग्लैंड के दूसरे ओपनर बल्लेबाज जोश बटलर ने भी शादी कर ली। बटलर की शादी काफी शांत तरीके से हुई। हालांकि इसमें इंग्लैंड टीम के स्टार प्लेयर शामिल हुए। बटलर आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से बतौर ओपनर बल्लेबाजी कर चुके हैं।


Jos-Butler-



7. अकीला धनंजया


akila


अकीला धनंजया ये एक ऐसा नाम है जो अचानक सबके सामने आया और सभी को चौंका दिया। श्रीलंका के गेंदबाज अकीला धनंजया ने भारतीय बल्लेबाजों की जमकर परीक्षा ली थी। भारत के श्रीलंका दौर क दौरान धनंजया को टीम में जगह मीलि थि, उस दौरान वो एक दिन पहले ही अपना हनीमून छोड़कर श्रीलंकाई टीम में शामिल हुआ था। धनंजया ने नताली दक्षिणी से शादी की।…Next



Read More:

शादी से पहले धोनी की पत्नी की ऐसी थी लाइफस्टाइल, पब और पार्टी का था जबर्दस्त शौक

अपने ही रिश्तेदार को दिल दे बैठे थे सहवाग, प्यार को पाने के लिए किया इतने साल इंतजार

गंभीर की पत्नी हैं करोड़ों की मालकिन, ऐसी है इनकी लाइफस्टाइल

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh