शादी के बाद से विराट-अनुष्का लगातार खबरों में छाए हुए हैं। पहले उनकी शादी सुर्खियों में रही। इसके बाद दोनों का इंडिया वापस आना और उनका पहला रिसेप्शन खबरों में रहा। अब विरुष्का का दूसरा रिसेप्शन चर्चा में है, जो आज यानी 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। विराट-अनुष्का की ये रिसेप्शन पार्टी ‘द सेंट रेजिस होटल’ में दी जा रही है। इसमें क्रिकेट जगत और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल होंगे। आइये आपको बताते हैं इस पार्टी से जुड़ी बातें।
हनीमून से लौटने के बाद दिल्ली-मुंबई में रिसेप्शन
आज पार्टी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह और हरभजन सिंह शामिल हो सकते हैं। बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी के शामिल होने की चर्चा है। इनके अलावा भी कई और चर्चित चेहरे पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
दिल्ली में हुआ था पहला रिसेप्शन
इससे पहले दिल्ली के ताज होटल में 21 दिसंबर को इस जोड़ी का पहला रिसेप्शन हुआ था। इस पार्टी में दोनों ही भारतीय कपड़ों में नजर आए थे। विराट ने ट्रेडिशनल बंद गले की शेरवानी और अनुष्का शर्मा ने पारंपरिक लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी। इस रिसेप्शन पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। दोनों ने खुद पीएम के पास जाकर उन्हें रिसेप्शन में आने का न्योता दिया था। सोशल मीडिया पर रिसेप्शन के कई वीडियो वायरल हुए। एक वीडियो में अनुष्का पंजाबी सिंगर गुरदास मान के गानों पर थिरकती नजर आईं, जिसमें वे मुंह में नोट दबाकर नाच रही थीं।
विराट के साथ साउथ अफ्रीका रवाना होंगी अनुष्का
खबरों की मानें, तो 27 दिसंबर को भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका रवाना होगी। टीम के साथ कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी होंगे। साउथ अफ्रीका में विराट के साथ सयम बिताने के बाद अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में भारत लौट आएंगी। इसके बाद वे अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग पूरी करेंगी। बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर को इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। करीब 4 साल के अफेयर के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। शादी से पहले तक दोनों ने किसी को खबर तक नहीं लगने दी, लेकिन 11 दिसंबर को शादी के बाद खुद विराट और अनुष्का ने अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी…Next
Read More:
अनुष्का से लेकर कॉमेडियन भारती तक, इस साल इन मशहूर हस्तियों ने रचाई शादीविराट-जहीर समेत इन 7 क्रिकेटरों के सिर पर इस साल सजा सेहरा, देखें खूबसूरत तस्वीरेंसोनाक्षी, कटरीना समेत बॉलीवुड के वो 8 सितारे, गिनीज बुक में दर्ज हैं जिनके नाम
Read Comments