Menu
blogid : 7002 postid : 1377110

विराट-अनुष्‍का का रिसेप्‍शन बीच में ही छोड़कर चले गए धोनी! जानें क्‍या थी वजह

महेंद्र सिंह धोनी का टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली कितना सम्‍मान करते हैं, यह लगभग हर क्रिकेटप्रेमी जानता होगा। हाल के दिनों में जब धोनी की बैटिंग को लेकर उनकी आलोचना शुरू हुई, तो कोहली ने आगे आकर उनका बचाव किया। वहीं, मैच के दौरान कई बार धोनी कोहली को सही सलाह देते हुए देखे जाते हैं, जिससे उन्‍हें अपनी रणनीति बनाने में आसानी होती है। मंगलवार को विराट और अनुष्‍का की शादी का दूसरा रिसेप्‍शन मुंबई में हुआ, जिसमें सितारों का जमघट लगा। धोनी भी अपनी पत्‍नी और बेटी के साथ पार्टी में शामिल हुए। मगर कुछ समय बाद ही धोनी विराट-अनुष्‍का का रिसेप्‍शन छोड़कर चल दिए। आइये आपको बताते हैं कि धोनी ने ऐसा क्‍यों किया।


ms dhoni ziva


पनवेल में थी सलमान की बर्थडे पार्टी


salman


दरअसल, मंगलवार की रात सेलेब्रिटीज के लिए बहुत बिजी रही। एक ओर जहां विराट-अनुष्‍का के रिसेप्‍शन में सेलेब्‍स को शामिल होना था, तो वहीं दूसरी ओर सलमान खान की बर्थडे पार्टी भी कइयों को अटेंड करनी थी। सलमान आज यानी बुधवार को 52 साल के हो गए। सलमान खान ने मंगलवार रात को अपना जन्मदिन कुछ खास दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। सलमान ने पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर दोस्तों के लिए पार्टी का आयोजन किया था। इसमें कुछ मेहमान ऐसे थे, जो विराट-अनुष्‍का के रिसेप्‍शन और सलमान की पार्टी, दोनों जगह पाए गए।


महेंद्र सिंह धाेनी भी हुए पार्टी में शामिल


salman dhoni


उन्हीं नामों में से एक नाम है महेंद्र सिंह धोनी। धोनी अपनी फैमिली के साथ पहले विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में पहुंचे और थोड़ी देर बाद वहां से पनवेल के लिए रवाना हो गए। विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में फॉर्मल लुक में नजर आए धोनी, सलमान की पार्टी में कैजुअल लुक में रहे। बता दें कि धोनी टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं। ऐसे में जनवरी का टाइम वे अपनी फैमिली के साथ ही बिताना चाहेंगे। वहीं, फरवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे और टी-20 सीरीज में वे टीम के साथ मौजूद रहेंगे।


फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स दिखे


dhoni


धोनी की तरह कटरीना भी विराट-अनुष्‍का का रिसेप्‍शन अटेंड करने के बाद सलमान की पार्टी के लिए पनवेल निकल गईं। सलमान की इस पार्टी में उनकी ऑन-स्क्रीन मां और पॉलीटिशियन बीना काक भी नजर आईं। बीना काक ने सलमान और कटरीना की फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ में सलमान की मां का रोल किया था। सल्‍लू की इस पार्टी में उनके फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स नजर आए…Next


Read More:

2017 में ट्विटर पर इन सितारों का जलवा, अनुष्‍का का ये ट्वीट बना ‘गोल्‍डन ट्वीट ऑफ द ईयर’
हिमाचल प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री की पत्‍नी हैं डॉक्‍टर, दिलचस्‍प है इनकी लव स्‍टोरी
करण जौहर से लेकर करीना की ननद तक, इस साल ये सितारे बने माता-पिता


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh