Menu
blogid : 7002 postid : 1377974

दो शादी एक अफेयर कुछ ऐसी है रबरमैन ‘जोंटी रोड्स’ की लव स्टोरी, चार बच्चों के हैं पिता

साउथ अफ्रीका और भारत की सीरीज जल्द ही शुरु होने वाली है, हर किसी की नजर इस महामुकाबले पर होगी। ऐसे में आज हम आपको साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर जोंटी रोड्स के बार में बताएंगे। जोंटी रोड्स को भारत से बहुत लगाव है, वे IPL टीम मुंबई इंडियन्स के फील्डिंग कोच थे। जोंटी जब तक फील्ड पर एक्टिव थे, तब तक उनकी गिनती दुनिया के बेस्ट फील्डर्स में होती रही। जोंटी रोड्स की पर्सनल लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रही है। ऐसे में चलिए एक नजर ड़ालते हैं पूर्व साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर जोंटी रोड्स की लव लाइफ पर एक नजर ड़ालते हैं।



cover



साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर जोंटी रोड्स का ऐसा है करियर

पूर्व साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर जोंटी रोड्स दुनिया के सबसे काबिल फिल्डर माने जाते हैं। जोंटी को क्रिकेट की दुनिया में रबरमैन कहा जाता है। जोंटी रोड्स ने अपने टेस्ट करियर में 52 मैच खेलकर 35.66 के एवरेज से 2532 रन बनाए। जिसमें 3 सेन्चुरी और 17 हाफ सेन्चुरी भी शामिल हैं। जोंटी रोड्स वनडे करियर में उन्होंने 245 मैच खेलकर 35.11 के एवरेज से 5935 रन बनाए। जिसमें 2 सेन्चुरी और 33 हाफ सेन्चुरी भी शामिल हैं। टेस्ट करियर में जोंटी ने 34 कैच और वनडे करियर में 105 कैच भी लिए।



Jonty



24 साल की उम्र में की थी शादी

रोड्स ने 24 साल की उम्र में केट मैककार्थी पहली शादी की थी, जिससे उनके दो बच्चे हुए डेनिएला और रोज। शादी के 16 साल बाद 2010 में उन्होंने केट से तलाक ले लिया। जिसकी वजह उनकी गर्लफ्रेंड कैरोलिन मैक्लैंड रहीं।



jhonty



प्रोफेशनल फोटोग्राफर पर आया जोंटी का दिल

कैरोलिन मैक्लैंड को भी जोंटी कॉलेज के जमाने से जानते थे। हालांकि पहले दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती थी, लेकिन कैरोलिन के हसबैंड की डेथ होने के बाद ये दोनों करीब आए और प्यार करने लगे। साल 2011 IPL के लिए जोंटी जब भारत आए थे, तब भी कैरोलिन उनके साथ आई थीं। तब जोंटी ने खुद बताया था कि कैरोलिन जो कि एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं, उनकी गर्लफ्रेंड हैं। इसके बाद दोनों ने सगाई भी कर ली थी।



rodess


गर्लफ्रेंड को छोड़ आर्किटेक्ट से कर ली शादी

जोंटी के दिलफेंक मिजाज का खुलासा उस वक्त हुआ, जब उन्होंने गर्लफ्रेंड कैरोलिन को छोड़ एक आर्किटेक्ट मेलेनी वोल्फ से शादी कर ली। जो उनकी करंट वाइफ भी हैं। मेलेनी ही वो आर्किटेक्ट है जो जोंटी और उनकी गर्लफ्रेंड कैरोलिन का नया मकान डिजाइन कर रही थीं। इसी दौरान दोनों करीब आए और लगातार मिलने लगे। जोंटी ने 2014 में कैरोलिन को धोखा देते हुए मेलेनी से शादी कर ली।



jhonty rodes



चार बच्चों के पिता हैं जोंटी रोड्स

मेलेनी से जोंटी रोड्स के दो बच्चे हैं। इनमें से पहली बेटी का जन्म 24 अप्रैल 2015 में मुंबई में हुआ। जिसका नाम उन्होंने ‘इंडिया’ रखा है। वहीं दूसरे बच्चे का जन्म साल 2017 में IPL के दौरान हुआ था। जोंटी रोड्स के चार बच्चे हैं, पहली वाइफ से दो और दूसरी वाइफ से भी दो। फोटो में बड़ी बेटी इंडिया के साथ उनका बेटा।…Next


Read More:

शादी से पहले धोनी की पत्नी की ऐसी थी लाइफस्टाइल, पब और पार्टी का था जबर्दस्त शौक

अपने ही रिश्तेदार को दिल दे बैठे थे सहवाग, प्यार को पाने के लिए किया इतने साल इंतजार

गंभीर की पत्नी हैं करोड़ों की मालकिन, ऐसी है इनकी लाइफस्टाइल

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh