IPL सीजन 11 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस सीजन की शुरुआत रिटेन पॉलिसी से हुई। हाल ही में रिटेन हुए खिलाड़ी सुर्खियों में छाए रहे। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू ने मौजूदा कप्तान विराट कोहली को 17 करोड़ रुपये में रिटेन किया। इन सबमें सबसे ज्यादा जिस खिलाड़ी की चर्चा हो रही है, वो हैं भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा। रोहित ने अपनी फीस को लेकर कुछ ऐसा किया है, जिसे जानकर उनके फैंस ही नहीं आलोचक भी हिटमैन की तारीफ करने लगेंगे।
रोहित शर्मा ने कम की अपनी कीमत
बुमराह को 7 करोड़ रुपये में रिटेन किया। अब ऑक्शन के लिए मुंबई के पास कुल रकम 47 करोड़ है। यह रकम कम हो सकती थी, लेकिन टीम का ख्याल करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी कीमत कम कर दी। रोहित को यथावत 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया। खबरों की मानें, तो मुंबई इंडियंस के लिए रोहित को सैलरी कम करने के लिए कहा गया था और उन्होंने इसे मान भी लिया। कीमत में कटौती नहीं होने की स्थिति में रोहित को भी विराट कोहली की तरह 17 करोड़ रुपये मिल सकते थे।
मुंबई इंडियंस के लिए दिखाया अपना समर्पण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट का कहना है कि रोहित न सिर्फ फील्ड में, बल्कि बाहर भी ‘लीडर’ साबित हुए हैं। उन्होंने टीम के लिए खुद को कभी 3 नंबर पर उतारा, तो कभी उससे भी नीचे खेलकर शानदार संतुलन स्थापित किया है। खुद का नहीं सोचकर उन्होंने टीम के लिए सोचा और एक बार फिर साबित कर दिया कि टीम उनके लिए प्राथमिकता है। रोहित शर्मा ने अपनी राशि में कटौती कर यह दर्शा दिया है कि मुंबई इंडियंस के लिए उनका समर्पण कैसा है। इससे यह भी पता चलता है कि मुंबई इंडियंस को छोड़कर जाने का उनका कोई इरादा भी कभी नहीं रहेगा।
आईपीएल के सबसे सफल कप्तान
रोहित आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। 2013 में कप्तान बनने के बाद उन्होंने टीम को तीन बार खिताब दिलाया। मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं। 159 मैचों में उन्होंने 4207 रन बनाए हैं। इसमें उनका स्ट्राइक रेट लगभग 131 का है। मुंबई इंडियंस ने अपने टॉप खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है, इसलिए अब उसके पास राइट टू मैच के तहत दो खिलाड़ियों को टीम में लाने का विकल्प है, लेकिन वे दोनों खिलाड़ी विदेशी होने चाहिए…Next
Read More:
भारत-पाक सीरीज न होने से पाक को इतने करोड़ का नुकसान! तभी ‘चिढ़’ रहा पाकिस्तानअभी तक के IPL में सबसे महंगे रहे धोनी-कोहली समेत ये खिलाड़ी, करोड़ों में लगी इनकी बोलीइस महीने राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी भाजपा, जानें क्या कहते हैं आंकड़े
Read Comments