बॉलीवुड में वैसे तो अजीबों गीरबों रिश्तों के बारे में आपने अक्सर सुना होगा, पर्दे पर रोमांस करने वाले सितारे कई बार आपस में रिश्तेदार लगते हैं। क्रिकेट में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनके रिश्तेदार बेहद खास हैं और उनका रिश्ता बेहद मजेदार है। तो चलिए एक नजर ड़ालते हैं आखिर किसका रिश्ता कैसा है।
1. दिनेश कार्तिक
दिनेश की सास सुसान इटिचेरिया वुमन टीम इंडिया की मेंबर थीं। उन्होंने भारत के लिए 7 टेस्ट और 2 वनडे मैच खेले हैं, वो बैटर और फास्ट बॉलर थीं। दिनेश ने सुसान की बेटी दीपिका पल्लीकल से शादी की है, जो स्क्वेश प्लेयर हैं। सुसान इटिचेरिया ने 31 अक्टूबर, 1976 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उनका करियर जनवरी, 1977 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट से खत्म हुआ।
2. सुनील गावस्कर
भारतीय टीम के लिटिल मास्टर कहे जाने वाले सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट को टीम को बहुत कुछ दिया है। गावस्कर और गुंडप्पा विश्वनाथ के बीच जीजा-साले का रिलेशन हैं। विश्वनाथ की शादी सुनील गावस्कर की बहन से हुई थी। गुंडप्पा बेहद अच्छे क्रिकेटर के तौर पर जाने जाते थे, 1969 से लेकर 1983 तक वो भारतीय टीम का हिस्सा रहे।
3. मुश्फिकुर रहीम
बांग्लादेश के दो क्रिकेटर जो एक ही टीम का हिस्सा है मुश्फिकुर रहीम और महमुदुल्लाह भी एक दूसरे के रिश्तेदार लगत हैं। दरअसल ये दोनों क्रिकेटर भी आपस में रिलेटिव हैं, मुश्फिकुर रहीम ने महमुदुल्लाह की साली जन्नतुल से शादी की हैं। दोनों क्रिकेटर्स की पत्नी बहने हैं।
4. मार्क बुचर
इंग्लैंड के मशहूर क्रिकेटर मार्क बुचर अपने खेल के लिए जाने जाते हैं और उनके की साथी खिलाड़ी उनके जीजा लगते हैं। जी हां इंग्लैंड के क्रिकेटर मार्क बुचर और एलेक स्टीवर्ट के बीच जीजा-साले का रिलेशन है। बुचर ने स्टीवर्ट की बहन जेडी से शादी की है।…Next
Read More:
इन 4 मौकों पर ताश की तरह बिखर गई टीम इंडिया की बल्लेबाजी, शर्मनाक हैं रिकॉर्ड
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके इन धाकड़ खिलाड़ियों पर IPL में बरस सकता है पैसा
जब मैदान पर इस भारतीय क्रिकेटर को लड़की करने लगी किस, कमेंटेटर करने लगा था गिनती
Read Comments