Menu
blogid : 7002 postid : 1382953

कोई इंजीनियर तो कोई MBBS, इतने पढ़े लिखे हैं ये 6 भारतीय क्रिकेटर

अक्सर आपने सुना होगा और पढ़ा होगा कि भारतीय क्रिकेटरों ने पढ़ाई को छोड़कर क्रिकेट को अपना लिया। टीम इंडिया के अधिकांश क्रिकेटर पढ़ाई लिखाई के मामले में औसत दर्जे के नजर आते हैं। लेकिन आज हम आपको उन पढ़े लिखे क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे जिन्होंने पढ़ाई औऱ खेल दोनों में महारा थ हासिल की है। खास बात ये है कि ये सारे खिलाड़ी दक्षिण भारत से आने वाले हैं। आइये आपको मिलवाते हैं उच्च शिक्षित भारतीय क्रिकेटरों से जिन्होंने पढ़ाई में भी खुद को साबित किया है।


cover


1. अनिल कुंबले

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज़ और भारतीय टीम के पूर्व कोच के तौर पर जाने जाने वाले अनिल कुंबले ने खेल में अपना एक खास नाम कमाया है।  अनिल कुंबले ने नेशनल कॉलेज बसावनागुड़ी से ग्रेज्युएशन किया है।जबकि उन्होंने राष्ट्रीय विद्यालय कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, बेंगलुरू से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री भी हासिल कर रखी है।


kumble


2. जवागल श्रीनाथ

जवागल श्रीनाथ किसी दौर में भारतीय गेंदबाजी का महत्वपूर्ण हिस्सा होते थे। हालांकि आजकल जवागल श्रीनाथ मैच रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं। टीम इंडिया के लिए आज भी वनडे क्रिकेट में बतौर पेस गेंदबाज़ सबसे अधिक विकेट दर्ज हैं। श्रीनाथ ने श्री जयाचमाराजेंद्र कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से इंस्ट्रूमेंशन टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर रखी है।

Srinath


3. राहुल द्रविड़

‘द वॉल’ और ‘मिस्टर भरोसेमंद’ जैसे टाइटल हासिल करने वाले राहुल द्रविड़ भी ख़ासे उच्च शिक्षित हैं। द्रविड़ ने संत जोसेफ़ कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से ग्रेज्युएशन किया है तो इसी कॉलेज से उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में एमबीए डिग्री की हासिल की है।


PTI9_4_2015_000268B


4. वीवीएस लक्ष्मण

टीम इंडिया पूर्व बल्लेबाज़ और कमेंटेटर वीवीएस लक्ष्मण भी ख़ासे पढ़े लिखे हैं। वैसे तो उनके माता-पिता पेशेवर डॉक्टर हैं लेकिन लक्ष्मण ने भी एमबीबीएस तक पढ़ाई की है। ये अलग बात है कि उन्होंने डिग्री पूरी करने से पहले ही क्रिकेट को अपना पेशा बना लिया था। वैसे वो दिल्ली की टैरी यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि रखते हैं।

laxman


5. आर अश्विन

टीम इंडिया के स्पिनर आर अश्विन भी पढ़े लिखे भारतीय खिलाड़ियों की जमात में शामिल हैं. उन्होंने संत बेडेज़ ऐंगलो इंडियन उच्च विद्यालय स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने के बाद एसएसएन कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक में कर रखा है। लेकिन क्रिकेट की खातिर उन्होंने पढ़ाई को नहीं अपनाया।

r-ashwin-


6. मुरली विजय


murali-vijay


भले ही टीम इंडिया के ओपनर मुरली विजय शुरूआत में पढ़ाई के मामले में कुछ ख़ास नहीं थे और एक बार 12वीं में फेल होने के बाद घर छोड़ दिया था। वह चेन्नई के विवेकानंद कॉलेज से ग्रेज्युएट हैं, मुरली विजय इकॉनोमिक्स और फिलोसफ़ी में मास्टर डिग्री धारक हैं।…Next


Read More:

IPL में चीयरलीडर्स की एक दिन की सैलरी है इतनी, टीम जीतने पर होता है फायदा

7 अप्रैल से 27 मई तक मचेगा IPL का धूम-धड़ाका, बदल गया मैच का समय

IPL की कप्तानी में भारत के इस खिलाड़ी का दबदबा, ये हैं टॉप चार भारतीय कप्‍तान

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh